चहुंमुखी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम में शनिवार को वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के नचनिया भाजी डोंगरी भाजी डोंगरी पौड़ी लालपुर कोडी लालपुर सरईपतेरा, साल्हेवारा, खादी, आमगांव, जामगाव, देवपुराघाट, सहसपुर, गोपालटोला, बांसबीरा, रेंगाखार, समनापुर, ढोलपिटा, गोलाडीह में पीसीसी महामंत्री शाहिद भाई, राजेन्द्र शुक्ला, मोती जघेल, नीना विनोद ताम्रकार, गोकुल चंदेल, बुधसिंह मरकाम, राजेश भारती, हीरा सिंह जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि घोषणा पत्र में समग्र विकास की कार्ययोजना जिसमें खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिंचाई परियोजना, स्वास्थ सुविधा, संस्कृति को सुरक्षित रखने सहित अनेक जनहितकारी कार्ययोजना है।जिससे जनता प्रसन्न है और 15 साल बेसुध राज करने वाली भाजपा हताश होकर बेतुके बोल बोल रही है। लेकिन खैरागढ़ की जनता भाजपा की चाल चरित्र चेहरा को भली-भांति जान चुकी है। छ ग की कांग्रेस सरकार बिना पक्षपात के जनहित के कार्य जैसे करोड़ों का सिद्ध बाबा जलाशय साल्हेवारा साल्हेटेकरी सड़क सहसपुर रेंगाखार मार्ग सहित करोड़ों की शुद्ध पानी हेतु पेयजल योजना की सौगात कांग्रेस सरकार ने दी है।
भाजपा तो धान का बोनस भी किसानो को देने में कोताही करती थी। किसानों के आत्महत्या को मजाक बना कर सिर्फ़ किसानो को ठगने का काम भाजपा करती है। 15 वर्षीय कुशाशन मुक्त छग में शनिवार को कांग्रेस के राज में जहां कर्मचारी किसान मजदूर महिला समूह सभी के हित के लिए काम हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं को देश ही नहीं विश्व में भी सराहा जा रहा है। यह हमारी सरकार की उपलब्धि है अब हमें छत्तीसगढ़ विधानसभा में 71 का आंकड़ा करने कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी है और विकास की जो कल्पना है उसे पूरी करनी है।