रायपुर (वीएनएस)। जैन दादाबाड़ी में राइज़िंग स्टार के लिए शनिवार को बच्चों ने ऑडिशन दिए। अनेक प्रतिभागियों ने सिंगल व ग्रुप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ऑडिशन के जज रेखा रायसोनी, सपना लोढ़ा, विद्या लोढ़ा, भूपेन्द्र कोटड़िया थे। अंकित बरड़िया, ईषिका चोपड़ा, नूपुर कात्रेला, ज्योति सराफ, नेहा रायसोनी, प्रिंसी भंसाली ने कार्यक्रम का संयोजन किया। श्रीमती मंजु टाटिया ने बताया कि गर्मी में राहगीरों के लिए मटके का ठंडा पानी अमृत समान होता है। रिगलिया रीजेंसी की महिलाओं ने जियो और जीने दो भावों के साथ रोड़ पर एक मटके के ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने किया। प्रभारी महामंत्री महावीर कोचर ने बताया कि जैन दादाबाड़ी में बीजेएस द्वारा ज्ञान का ताला खोलें किस्मत वाला, प्रभु से मिलन लांछन के संग द्वारा बच्चों का ज्ञानवर्धन किया गया। आदित्य सुराना व अजय रायसोनी ने बताया कि प्रभातफेरी अश्विनी नगर डीडी नगर में निकली गई और भगवान महावीर के संदेश जन जन तक पहुचाये गए। 3 अप्रेल को प्रभातफेरी समता भवन टाटीबंध से गुरुद्वारा के पास क्षेत्र में निकाली जाएगी।