विधायक जुनेजा ने किया तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए बुकिंग काउंटर का शुभारंभ

Posted On:- 2022-04-02



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में दक्षिण भारत के प्रति श्रद्धा का भाव सदैव रहा है। आंध्र असोसिएशन के सदस्यों के निर्णय से दक्षिण भारत के तिरुपति बालाजी दर्शन व भ्रमण के लिए बुकिंग आसान करने का प्रयास किया जा रहा है। रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा ने देवेंद्र नगर के बालाजी स्कूल में श्रद्धालुओं के लिए तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए बुकिंग काउंटर कक्ष का फिता काटकर शुभांरभ किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण का भ्रमण भी किया, साथ ही प्राचार्य से भेट कर बच्चों के शैक्षणिक स्तर बढ़ोतरी के साथ साथ मानसिक विकास गतिविधिया व खेलकूद में भी जोर देने को कहा। विधायक जुनेजा ने आंध्रा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्यों से भेट कर नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी व स्कूल के विकास पर हर सभवः मदद करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष जी स्वामी,सचिव के ऎस अचर्यालु, मोहन नायडू, टी श्रीनिवास रेड्डी, आर एम भास्कर, वाय सी रॉ, एम श्रीनिवास राव, ऐस वी एस राजकुमार, स्कूल की प्राचार्या के साथ साथ समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे।