रायपुर (वीएनएस)। खरोरा थाना पुलिस ने जिले में घुम -घुम कर अलग-अलग स्थानों से 2 दर्जन मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकरी के अनुसार के तिगड्डा चैक पास दो व्यक्ति अपने पास अलग - अलग कंपनियों के मोबाइल बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस के वैधानिक कार्रवाई करने हुआ पूछताछ करने की कोशिश की जिस पर दो आरोपी भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें दौड़ाकर घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने उन्होंने बताया कि जिले के अलग - अलग स्थानों से मोबाइल फोन चोरी करना बताया । आरोपियों ने भीड़-भाड़ वाले स्थान व सूनसान स्थान में मोबाइल फोन से बात करते हुए जाने वाले राहगीरों से मोबाइल फोन को चोरी किया।
जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के चोरी की कुल 24 नग मोबाइल फोन को जब्त कर अपराध क्रमांक 210/22 धारा 356, 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
टिंगू सावरा पिता शत्रोहन सावरा उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिजली ऑफिस के पास सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर।
धर्मेन्द्र पिता दाऊलाल सावरा उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिजली आॅफिस के पास सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर।