मुख्यमंत्री बघेल का नगर निगम पार्षद दल ने किया अभिनंदन

Posted On:- 2022-04-02



जगदलपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सर्किट हाऊस जगदलपुर में आज महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में नगर निगम जगदलपुर के पार्षद दल की ओर से अभिनंद किया गया। इस अवसर पर महापौर साहू व पाषर्दों ने मुख्यमंत्री बघेल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। उन्होंने महापौर, सभापति व पाषर्दों का मानदेय व निधि बढ़ाने के लिए आभार प्रकट करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति कविता साहू व पार्षदगण उपस्थित थे।