कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 5 नए मरीज, रायपुर में एक भी नहीं...

Posted On:- 2022-04-02



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2 अप्रैल को कोरोना के 5 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 14 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज 6390 नमूनों की जांच हुई है। वहीं आज भी कोरोना संबंधी मौत दर्ज नहीं हुई है। प्रदेश में अब 107 मामले सक्रिय हैं।

राजधानी रायपुर में आज एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। रायपुर के अलावा 24 जिलों में भी कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

देखें किस जिले में मिले नए मामले..