राज्यपाल अपने दिल्ली व चंडीगढ़ प्रवास के लिए रवाना हुई

Posted On:- 2022-04-03



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके 3 से 8 अप्रैल तक अपने दिल्ली व चंडीगढ़ प्रवास के लिए रविवार को राजभवन से रवाना हुई। अपने चंडीगढ़ प्रवास के दौरान राज्यपाल 4 अप्रैल को पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. हरवंश सिंह जज दंत चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित व्हाईट कोट सेरेमनी में शामिल होंगी। तत्पश्चात राजयपाल उइके दिल्ली प्रवास पर रहेंगीं, जहां वे नागरिकों से मुलाकात करेंगी।