दिल्ली में कोई पैसे मांगता है, तो कहते हैं केजरीवाल आ जाएगा : सीएम केजरीवाल

Posted On:- 2022-04-03



अहमदाबाद (वीएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अहमदाबाद में खोदियार मंदिर से सरदार पटेल चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मोजूद थे। अहमदाबाद की जनता को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा- 'दोस्तों मुझे राजनीति करनी नहीं आती, मुझे भ्रष्टाचार ख़त्म करना आता है। हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया। पंजाब में भगवंत मान ने 10 दिन में भ्रष्टाचार ख़त्म कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोई पैसे मांगता है तो कहते हैं केजरीवाल आ जाएगा। पंजाब में कोई पैसे मांगता है तो कहते हैं भगवंत मान आ जाएगा, इन्होंने 10 दिन में भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। गुजरात में भाजपा को 25 साल हो गए, यहां पर भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ।