भटगांव (वीएनएस)। कोरोना काल के लंबे समय बाद नगर पंचायत भटगांव में शनिवार को होने वाले शनिचरी बाजार आखिरकार 2 अप्रैल को प्रगति नगर वार्ड नंबर 12 में स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड में शुरू हो गया। आपको बता दें की नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक और सभी पार्षदों व एल्डरमैन की सहमति के बाद यह शनिवार बाजार प्रतीक्षा बस स्टैंड में बैठाने का निर्णय लेकर बाजार को बैठाया गया । और बाजार बैठने के एक दिन पहले नगर पंचायत ने सभी वार्डों में घूम घूमकर मुनादी कराई और सब्जी व्यापारी सहित कोचियों को सूचना दी। हालाँकि प्रथम दिन होने के कारण हरी सब्जी बेचने वालों की तादाद कम थी, फिर भी आसपास में रहने वाले लोग शाम होते ही प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे और बाजार में सब्जियां खरीदने लगें। धीरे-धीरे भीड़ भी बढ़ने लगी।
इस बाजार का उद्घाटन नगर पंचायत के अध्यक्ष नर्मदा कौशिक, व अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित कौशिक सहित पार्षद,एल्डरमैन और नगर के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों की मौजूदगी में फीता काटकर किया गया। अमित कौशिक व जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के सभी सब्जी व्यपारियों व कोचियों को निवेदन करते हुए कहाकि अगले शनिवार तक प्रतीक्षा बस स्टैंड में बैठने वालों के लिए पूरी व्यवस्था कर दी जायेगी, ताकि अगले शनिवार को सब्जी बेचने के लिए कोई परेशानी न हो, और अच्छी बिक्री कर सकें। साथ ही साथ आगे कहाकि नगरवासियों की सहयोग से निश्चित रूप से क्षेत्र के लोग और आसपास के लोग सब्जी खरीदने प्रतीक्षा बस स्टैंड जरूर पहुंचेंगे।