जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 4 अप्रैल को

Posted On:- 2022-04-03



जांजगीर चांपा (वीएनएस)। जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 4 अप्रैल को डाइट, जांजगीर में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 10:00 छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राम सुंदर दास की मुख्य अतिथि में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता चंद्रा करेंगी। कार्यक्रम में विधायक नारायण प्रसाद चंदेल, केशव चंद्रा, इंदु बंजारे, सौरभ सिंह, शांकभरी बोर्ड अध्यक्ष राम कुमार पटेल, नगर पालिका जांजगीर नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य शशि कांता राठौर, छत्तीसगढ़ भवन संनिर्माण और कर्मकार मंडल की सदस्य मंजू सिंह, दुर्गेश जायसवाल, छत्तीसगढ़ घाटी कला बोर्ड की सदस्य पुनीता प्रजापति और समस्त जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि होंगे।