संभावना तो हमेशा रहती है

Posted On:- 2022-04-03



राजनीति में संभावना तो हमेशा रहती है। किसी भी नेता का बयान उसका अंतिम बयान नहीं होता है। वह कह सकता है कि उसका तब का बयान उस समय की स्थिति के अनुसार था तथा आज का बयान आज की स्थिति के अनुसार है। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया था। बड़ा नेता जब कुछ पत्रकारों से कहता है तो उसका मकसद हमेशा किसी को संदेश देना होता है, कोई बात कहीं पहुंचानी होती है। किसी को आगाह करना होता है। किसी को बताना होता है कि मैं भविष्य में क्या कर सकता हूं। अभी कुछ नहीं कर रहा हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि भविष्य में भी मैं कुछ नहीं करूंगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीेएस सिंहदेव ने कहा है कि उनसे आप वालों ने संपर्क किया था,सवाल उछना स्वाभाविक है कि जब किया था इतने दिन नहीं बताया तो अब बताने की क्या जरूरत है। इस बात को भूल जाना था। टीएस सिंहदेव पत्रकारों को तो बता रहे हैं साथ ही और भी लोगों को बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में उनका राजनीतिक महत्व है। इतना महत्व है कि लोग चाहते हैं कि वह उनके साथ आ जाएं। सब जानते हैं कि टीएस सिंहदेव भूपैश बघेल के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्र्यमंत्री पद के दावेदार थे, उनकी जगह भूपेश बघेल को सीएम बनाकर टीएस सिंहदेव से भविष्य में बनाने को वादा किया गया था, यही वादा टीएस सिंहदेव समय समय पर काग्रेस आलाकमान को याद दिलाते रहते हैं। उनको इस बात का एहसास हो गया है कि इस बार तो उन्हें कांग्रेस सीएम नहीं बनाएगी। क्योंकि कांग्रेस पंजाब का घटनाएं छत्तीसगढ़ में नहीं दुहराना चाहेगी। तो सिंहदेव चाहते हैं कि अगले विधानसभा चुनाव मेंं उन्हें सीएम बनाकर कांग्रेस आलाकमान को अपना वादा पूरा करना चाहिए। इसलिए टीएस सिंहदेव यह तो कह रहे हैं कि वह कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही रहेंगे लेकिन यह नहीं कह रहे हैं कि यदि फिर भूपेश बघेल को सीएम बनाया गया तो भी वह कांग्रेस में रहेंगे। उनकी इच्छा छत्तीसगढ़ का सीएम बनने की है। एक बार तो भूपेश बघेल के कारण पूरी नहीं हो सकी है यदि दूसरी बार भी भूपेश बघेल के कारण उनके सीएम बननेे में कोई बाधा आती है तो वह आफ के साथ जा सकते हैं. आप उन्हें छत्तीसगढ़ के सीएम के चेहरे के तौर पर पेश कर चुनाव लड़ती है तो उसे छत्तीसगढ़ में फायदा हो सकता है। इससे कांग्रेस को नुकसान होगा । टीएस सिंहदेव अपने बयान के जरिए इसी नुकसान की ओर इशारा कर रहे हैं। उनका यह कहना सही है कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे। क्योंकि वह उन्हें मुख्यमंज्ञी नहीं बना सकती। भाजपा के पास सीएम के दावेदारों की कोई कमी नहीं है। इसलिए टीएस सिंहदेव को भाजपा में अपनी इच्छा पूरी होती नजर नहीं आती । वह चाहते हैं कि कांगरेस आलाकमान उसकी सीएम बनने की इच्छा पूरी कर दे नहीं तो अपनी इच्छा पूरी करने उनके सामने कई रास्ते हैं।