रायगढ़ (वीएनएस)। ट्रक की टक्कर से तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना बरमकेला थाना के बरमकेला सारंगढ मार्ग के कोनी मोड़ की है। सूचना के बाद थाना प्रभारी बरमकेला तत्काल घटनास्थल पर पुलिस टीम भेजी। घटनास्थल पर दुर्घटना कारित ट्रक क्रमांक OD-16-H/9805 खड़ी थी,जिसका चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया था।
पुलिस ने तीनों युवकों को सीएचसी बरमकेला लाया , जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत बताया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुआ ट्रक के अपने कब्जे ले लिया है और शवों की पंचनामा किया ।
मृतकों की पहचान नीलांबर बरिहा पिता बोधीराम बरिहा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मल्दा थाना सारंगढ़, दीनबंधु बरिहा पिता डोकरा बरिहा उम्र 30 वर्ष निवासी माल्दा सारंगढ़ एवं चंद्रसेन चौहान पिता स्वर्गीय श्याम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी सराईपाली के रूप में हुई है । मृतकों के संबंध में जानकारी मिली है कि वे तीनों बरमकेला से अपने घर मल्दा बाइक पर जा रहे थे तथा ट्रक का चालक सारंगढ़ से खाली ट्रक बरमकेला की ओर ला रहा था।