धमतरी (वीएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी ने केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं और गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल, एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ 4 अप्रैल सोमवार को धरना प्रदर्शन का आयोजन महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल (तहसील कार्यालय) के पास शाम 4 बजे से किया गया है।
जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने वरिष्ठ कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, अ.पि.व. कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, असंगठित कामगार कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति कांग्रेस, खेल कांग्रेस समस्त प्रकोष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्तागण, पार्षद, एल्डरमेन, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच और सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजन की उपस्थिति की अपील की है।