धमतरी (वीएनएस)। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा की बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है। जनता अब महंगाई के बोझ तले दबते जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार को देश की जनता को राहत पहुंचानी चाहिए लेकिन इसके विपरीत लगातार महंगाई बढ़ा कर जनता को और परेशान किया जा रहा है।
आकाश गोलछा ने कहा की पेट्रोल, डीजल के दामों में बेहताशा वृद्धि की जा रही है। रोजाना ईंधन के दामों धीरे धीरे बढ़ाया जा रहा है। पेट्रोल डीजल के दामों ने रिकॉर्ड वृद्धि से ट्रांस्पोर्टिंग चार्ज काफी बढ़ गया है जिससे दैनिक उपयोग की सभी वस्तुए महंगी हो चुकी है। यात्रा करना अब काफी मंहगा हो गया है। महंगाई का आम जनता पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। साल 2014 के पहले जब केंद्र में जब यूपीए की सरकार थी तो भाजपाइयों ने महंगाई के मुद्दे पर कई विरोध प्रदर्शन किये जबकि उस दौरान महंगाई आज की तुलना में नहीं थी।
भाजपा से सिर्फ राजनीति की गयी। आज भी मौका परास्त राजनीति की जा रही है। पांच राज्यों में चुनाव परिणाम आने के बाद लगातार पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडरों सहित सभी वस्तुओ के दामों में लगातार वृद्धि की जा रही है। शहर अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गयी गई जो आम जनता के साथ पूरी तरह अन्याय है।
उक्त बढ़ोतरी से व्यापार और व्यापारियों पर बुरा असर पड़ेगा। पहले से ही कोरोनाकाल के चलते व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में बढ़ती महंगाई और कमर्शियल गैस के दामों में एक साथ 250 रुपये की बढ़ोतरी व्यापार को प्रभावित करेगी। कमर्शियल के पूर्व घरेलु गैस के दामों में भी वृद्धि की गयी है। लगातार महंगाई बढऩे से विशेष कर निम्न व् मध्यम वर्गीय त्रस्त हो चुके है। आकाश गोलछा ने कहा कि पेट्रोल डीजल गैस के साथ ही सभी वस्तुओ के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है.और इसके विरोध में सोमवार 5 अप्रैल को जिला कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालय में आंदोलन किया जायेगा।