रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दानवीर दाऊ कल्याण सिंग की 115 वीं जयंती 4 अप्रैल को मनाई जाएगी ।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज ने 4 अप्रैल को डी.के.सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल में स्थित दाऊजी की प्रतिमा का पूजन कार्यक्रम प्रातः 10 बजे रखा गया है और उसके बाद कृषि विश्वविद्यालय में प्रातः 11 बजे से एक सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें दाऊजी के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही अग्र युवा मंच फल और जूस का वितरण करेगा ।
दाऊ कल्याण सिंग के गृह ग्राम तरेंगा में गंज मंडी के लिए 175000 वर्ग फीट जमीन पशु चिकित्सा कार्य कल्याणसागर के रूप में बड़ा तालाब, धर्मपत्नि के नाम पर जनकनंदिनी धर्मशाला, बलौदा बाजार वाणिज्य महाविद्यालय के रूप में अनगिनत दान है। रायपुर में भी उनका अपरिमित दान है। डी.के. अस्पताल में दान में सरकारी सिल्वर जुबली अस्पताल को डी.के. अस्पताल बनाया जो नये छत्तीसगढ़ डी.के. मन्त्रालय था और अब वहॉ डी.के. सुपरस्पेशलिस्ट अस्पताल नाम से जानजात है। वही टाटीबंद में उनके पिता दाऊ विशेषरनाथ के नाम से 65 एकड़ जमीन में स्थापित विशेषर नाथ क्षयरोग आरोग्य धाम अब एम्स के रूप में लोक हित में कार्यरत है। इसके रोगियों के इलाज के लिए ग्राम अर्जुनी भाटापारा में 323 एकड़ जमीन है।
दाऊ कल्याण सिंग ने अपने निधन के पूर्व 1959 में कृषि महाविद्यालय में लगभग 1729 एकड़ जमीन दी थी , यहॉ पर स्थापित इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय देश के गिने चुने विश्वविद्यालय में अपने शोध के कारण जाना जाता हैं और इसके अधीन 20 से अधिक कृषि महाविद्यालय व हार्टिकल्चर महाविद्यालय कार्यरत है। पुरानी बस्ती के जगन्नाथ मंदिर को ग्राम खैरी दान दिया था। शहर के कालीबाड़ी में हास्टल का निर्माण करने के लिए जमीन दान दिया था।
उनके पास सभी वर्ग के जो लोग दान की अपेक्षा रखते थे कभी निराश नही हुए। आचार्य विनोबा भावे के भू-दान यज्ञ में भी 200 एकड़ जमीन दान दिया था।
ऐसे पुरूष को याद करना उसके प्रति सच्ची श्रद्वांजली होगी और इससे दानशीलता को बढ़ावा मिलेगा। इस अपेक्षा के साथ उनके लोक हित में किये गये कार्यों को जनमानस तक पहुचाने में सहायक हो ।