सहकारी समितियों में रासायनिक खाद और वर्मी खाद भण्डारित

Posted On:- 2022-04-03



अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले के सहकारी समितियों में 14267 क्विंटल रासायनिक खाद और 3355 क्विंटल वर्मी खाद भण्डारित किया गया है। अब तक किसानों ने 472 क्विंटल रासायनिक खाद और 516 क्विंटल वर्मी खाद का उठाव किया है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर शाखा अंतर्गत समितियों में 1766 क्विंटल रासायनिक खाद और 364 क्विंटल वर्मी खाद का भंडारण हुआ है। इसी प्रकार लखनपुर शाखा अंतर्गत समितियों में 4284 क्विंटल रासायनिक और 687 क्विंटल वर्मी खाद, उदयपुर शाखा अंतर्गत समितियों में रासायनिक खाद 1000 क्विंटल और वर्मी खाद 268 क्विंटल, बतौली में 708 क्विंटल रासायनिक और 954 क्विंटल वर्मी खाद, सीतापुर शाखा अंतर्गत समितियों में 1268 क्विंटल रासायनिक और 204 क्विंटल वर्मी खाद, पेटला शाखा अंतर्गत 840 क्विंटल रासायनिक और 227 क्विंटल वर्मी खाद, कमलेश्वरपुर शाखा अन्तर्गत 250 क्विंटल रासायनिक और 160 क्विंटल वर्मी खाद और धौरपुर शाखा अंतर्गत 4150 क्विंटल रासायनिक खाद और 488 क्विंटल वर्मी खाद का भंडारण किया गया है।

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा खाद का अग्रिम उठाव करायें।