ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान प्रवास पर पहुंचे प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

Posted On:- 2022-04-03



सूरजपुर (वीएनएस)। ब्लॉक मुख्यालय भैयाथान में भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने एक दिवसीय प्रवास पर भैयाथान पहूंचे। जहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने सिरसी से बाईक रैली निकालकर और भाजपा कार्यालय तक लाया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यालय में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कार्यकर्ताओ से एक एक कर परिचय प्राप्त करने के साथ बैठक ली। उन्होंने बैठक में सगठन को और सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रम और कार्य योजनाओं के सम्बंध में विस्तृत जानकारी कार्यकताओ को दी।

साथ ही पूरे जिले में रेत उत्खनन के सम्बंध में उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से अवैध रेत उत्खनन जोरों पर है। तीन वर्ष में ही जनता का विश्वास कांग्रेस सरकार खो दिया है। इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है उन्होंने जरही में हुए हत्या को जीता जागता उदाहरण बताया यही कारण है, कि अपराध दिन दूना और रात चौगुना बढ़ रहा है सरकार के निष्क्रियता से अपराधियों के हौशले बुलंद है। कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आने के लिए जितने भी वायदे किए हैं उनमें से एक भी वादा पूरा नही किया है। जनता को मूर्ख बनाकर सत्ता हासिल किए है। अब जनता जाग चुकी है। जल्द ही जनता इनको जवाब देगी। इस कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह, मण्डल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू ने सम्बोधित किया। मंच संचालन सुनील साहू ने किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता के घर पहुंचे जूदेव: कार्यक्रम के बाद प्रदेश भाजपा के मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह के घर पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया हालांकि जूदेव परिवार का लखनपुर निवासी राजू प्रताप सिंह के परिवार से अच्छे ताल्लुकात माने जाते हैं क्योंकि जब भी केंद्रीय मंत्री स्व दिलीप सिंह जूदेव भैयाथान प्रवास पर आते थे वो भी लखनपुर अवश्य जाया करते थे।

इस दौरान रविंद्र भारती, राजेश तिवारी, आशीष सिंह, शान्तनु गोयल, सीताराम कुशवाहा, गनपत पाटिल, कुमरेश दुबे, शिव पांडेय, अमन सिंह, विराट सिंह, विक्रम सिंह, संदीप दुबे, सौरव साहू, अभिषेक गुप्ता, त्रिलोक पटेल सहित काफी संख्या में भाजपा और भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।