मुख्यमंत्री ने इंदिरा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण किया

Posted On:- 2022-04-03



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  रविवार को बलौदाबाजार ज़िले के ग्राम जर्वे में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण किया। गौरतलब है कि 80 के दशक की शुरुआती साल में प्रधानमंत्री रहते  श्रीमती इंदिरा गाँधी ग्राम जर्वे दौरे पर आयी थीं। यहाँ उन्होंने अकाल की समस्या से जूझ रही जनता को राहत देने ओल्ड जर्वे माइनर की आधारशिला रखी थी। प्रतिमा अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने आयरनलेडी स्व. इंदिरा गाँधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।