मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

Posted On:- 2022-04-03



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दंतेवाड़ा पहुंचने पर हेलिपैड में स्थानीय जनप्रतिनिधिओ और प्रशासकीय अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य मंत्री भूपेश बघेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर दन्तेवाड़ा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष श्री छबिन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, अवधेश सिंह गौतम अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  दीपक सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।