स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 24 दुकानों से 9 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन की जप्त

Posted On:- 2022-04-03



रायपुर (वीएनएस)। 3 अप्रैल को नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार, नगर निगम जोन क्रमांक 3 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर डॉ आर. के. डोंगरे के नेतृत्व और जोन स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल नफीस की उपस्थिति में जोन क्रमांक 3 के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 12 के क्षेत्र में आने वाले एलआईसी ऑफिस पंडरी मुख्य मार्ग से लेकर लोधी पारा चौक तक की फल, पान, गन्ना रस, आइसक्रीम, मोबाइल की 24 दुकानों की आकस्मिक जांच और निरीक्षण किया और उक्त सम्बंधित 24 दुकानों से कुल मिलाकर लगभग 9 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन की जप्ती की। सम्बंधित 24 दुकानों के संचालकों से कुल 3000 रूपये का जुर्माना उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए स्थल पर वसूलने की कड़ी कार्यवाही की।

निगम आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों ने नगर निगम रायपुर के सम्पूर्ण क्षेत्र में दुकानों व्यवसायिक क्षेत्रों में प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर तत्काल उसकी जप्ती कर सम्बंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाये जाने का अभियान समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से निरन्तर जारी रहेगा।