रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजधानी टेबल टेनिस संघ ने जिला में सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल 3 मार्च को को आयोजित ‘रायपुर जिला स्तरीय लक्की डबल्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता’ समापन हुआ । उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि लक्की डबल्स वर्ग में राजीव साहू और अभिनव शर्मा की जोड़ी विजेता बने। प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के संयुक्त उपाध्यक्ष शकील साजिद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वेटरंस टेबल टेनिस समिति के चेयरमेन प्रदीप जनवदे ने किया। मंच पर सचिव विनय बैसवाड़े, अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी उपस्थित थे।
लक्की डबल्स वर्ग : विजेता - राजीव साहू एवं अभिनव शर्मा, उपविजेता- सागरदास गुप्ता एवं अंशुमान शर्मा 2-1 तृतीय - ऋषभ नागवानी एवं के.बी. सिंह, चतुर्थ- कल्पेश जादवानी एवं दिव्यजीत सिंह 2-0
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रवीण निरापुरे, सहायक निर्णायक अंतर्राष्ट्रीय अंपायर प्रदीप जोशी और कु. जया साहू थे। इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तकनीकी समिति के चेयरमेन अरविंद कुमार शर्मा, छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सह सचिव प्रेमराज जाचक शामिल हुए।