बलौदाबाजार-भाटापारा (वीएनएस)। सीएम भूपेश बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम जर्वे प्रवास पर पहुंच गए हैं। यहां पर उन्होंने सामाजिक समरसता भवन के लिए 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत दी है। इसके साथ ही हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए नवीन भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बाउंड्री वॉल की स्वीकृति, जर्वे में व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, बलौदाबाजार अनुविभाग अंतर्गत तहसील पलारी में एक दिन लिंक कोर्ट होगा। बजट में शामिल जर्वे माइनर लाइन को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।