महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 650 मरीजों का हुआ इलाज

Posted On:- 2022-04-03



रायपुर (वीएनएस)। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव का आगाज़ में रविवार को जैन दादाबाड़ी में सकल जैन समाज की सामूहिक सामायिक से हुआ। साथ ही रायपुर के अनेक जैन धर्मस्थलों में भी सामूहिक सामायिक आराधना की गई। उक्ताशय की जानकारी भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र कोचर व महासचिव मनोज कोठारी ने दी।

अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया, जैन धर्म में शुद्ध सामायिक आत्मा को मोक्ष के द्वार तक ले जाने वाला साधन है। रायपुर में सकल जैन समाज ने विभिन्न मान्यताओं को संजोकर सामूहिक सामायिक की जाती है। यह अनेकता में एकता का अनुकरणीय उदाहरण है। मुख्य सलाहकार विजय चोपड़ा व कमल भंसाली ने बताया कि आज का रविवार धर्म व मानव सेवा का दिन रहा।

सामूहिक सामायिक के साथ जैन दादाबाड़ी में 50 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के प्रभारी बीजेएस की टीम थी, जिसमें वैभव गोलछा, मंजू कोठारी, प्रतीक लुनावत, मोहित चोरडिया, विवेक गोलछा, ऋषभ चोपड़ा ने सक्रिय भूमिका निभाई। मानव सेवा अभियान में न्यू राजेन्द्र नगर महावीर जैन मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवाई वितरण शिविर का आयोजन वर्धमान महिला मण्डल व आदिश्वर बहु मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें 15 विभागों में रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

इस अवसर पर रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे व पार्षद आकाशदीप उपस्थित रहे। शिविर में 350 से ज्यादा मरीजों का परीक्षण व उपचार किया और 200 मरीजों को जैन प्रयास ग्रुप ने 50 प्रतिशत रियायती दर पर दवाई प्रदान की गई।

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ माधुरी ठाकुर ( स्त्री रोग ), डॉ सीएम सिंह ( न्यूरोलॉजी ) डॉ सिध्दार्थ बागरेचा, डॉ मनीष तिवारी, डॉ कुहू लुणावत, डॉ कोमल अहलूवालिया, डॉ यात्रा कावड़िया, डॉ रचना सक्सेना, डॉ स्वर्णा जैन, डॉ शिल्पी लूनिया ने अपनी सेवाएं प्रदान की। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में वर्धमान महिला मंडल से सरिता पारख, सोनल डागा, पुष्पा जैन, वर्षा गुणधर, रेखा पारख, शानु, रीना, सुमन, दीपिका, श्वेता व आदिश्वर बहु मंडल से ज्योति झाबक, वनिता कोचर, सपना लुंकड, ज्योत्सना, रीना, स्मृति, पुष्पा, सरिता मुणोत सहित सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रभारी महामंत्री महावीर कोचर ने बताया, श्रीनगर जैन श्रीसंघ ने दुर्गा मंदिर चौक में मठा वितरण किया। मानव सेवा अभियान के तहत रूप जीवन हॉस्पिटल देवेन्द्र नगर में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 300 से ज्यादा मरीजों को राहत पहुंचाने का कार्य डॉ अनिल जैन व टीम ने किया। शिविर में विधायक कुलदीप जुनेजा उपस्थित रहे। मनोज कोठारी ने बताया कि आदिश्वर महिला मण्डल द्वारा घरौंदा आश्रम डीडी नगर में दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया गया।