धमतरी (वीएनएस)। धमतरी में आईपीएल मैच पर सट्टा पट्टी लिख रहे दो सटोरिया को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हजारो रूपए की सट्टा-पट्टी, दो मोबाईल और 17 हजार रूपये नगद बरामद हुआ है। वहीँ इस कार्रवाई से आईपीएल मैच पर सट्टा का कारोबार करने वाले सटोरियो में हडकंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि गणेश चौक के पास दिलीप सोनकर एवं धरम सोनकर व्दारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा पट्टी लिखने की सुचना कोतवाली पुलिस को मिली थी। सुचना पर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहां पर दिलीप सोनकर एवं धरम सोनकर दोनो सटटा पटटी लिख रहा रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने दोनो सटोरिया केे खिलाफ 4 क जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।