रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में विद्युत विभाग के कर्मचारी बीते 24 दिनों से लगातार सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों के इसी आंदोलन को समर्थन देने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की मांग जल्द पूरा करने की मांग राज्य की कांग्रेस सरकार से की।
छत्तीसगढ़ विद्युत कर्मचारी संघ अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहा है, जिसमें विभाग में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को, उनको रिक्त पदों पर नियमितीकरण करने और जिन 25 लोगों की मौत काम करते हुए हुई है, उनके परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे डॉ. रमन सिंह ने कहा, अपनी बात कहने का अधिकार सभी को है। भाजपा की सरकार ने हर दो साल के अंतराल में इन कर्मचारियों को रेगुलर किया है। उसी तर्ज पर कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। सरकाफ तत्काल कर्मचारियों की मांग पूरी करे।