दुबई हमदान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप

Posted On:- 2022-04-03



रायपुर (वीएनएस)। यूनाईटेड अरब एमिरात फेंसिंग महासंघ के जुनियर और कैडेट वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप (बालक और बालिका) का आयोजन दुबई हमदान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दुबई, यू.ए.ई. में 2 से 10 अप्रैल 2022 तक इंटरनेशनल फेंसिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भारतीय जुनियर और कैडेट बालक और बालिका फेंसिंग टीम की 47 सदस्यीय फेंसिंग टीम भेजा जा रहा है।

भारतीय जुनियर और कैडेट फेंसिंग टीम के टीम मैनेजर के रुप में छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के पूर्व महासचिव और वर्तमान में कार्यकारिणी सदस्य समीर खान को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने टीम मैनेजर नियुक्त किया है। उक्त वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय जुनियर फेंसिंग टीम में किया गया है। खिलाड़ियों का चयन 29वीं जुनियर राष्ट्रिय फेंसिंग चैम्पियनशिप (बालक और बालिका), सोनीपत, हरियाणा में 25 से 28 दिसम्बर 2022 में व्यक्तिगत इवेन्ट में पदक प्राप्त करने पर किया गया है जिसमें सुखम निंगथौबा (रजत पदक- फॉइल इवेन्ट), के. डेनी सिंह (कांस्य पदक- फॉइल इवेन्ट) और एस.एन. शिवा मंगेश(स्वर्ण पदक- ईपी इवेन्ट)।

समीर खान इसके पूर्व सीनियर कॉमनवेल्थ फेसिंग चैम्पियनशिप (पुरुष और महिला), लार्ज्स (स्कॉटलैंड) में 10 से 15 नवम्बर 2014 और सीनियर एसियन फेंसिंग चैम्पियनशिप, वुक्सी, चाइना में 13 से 18 अप्रैल 2016 तक भारतीय फेंसिंग टीम के टीम मैनेजर के रुप में प्रतिनिधित्व कर चुके है।