नई दिल्ली (वीएनएस)। तृणमूल कांग्रेस का दामन छोड़कर पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास पर अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री केजरीवरल अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के बाद दिल्ली पहुंच गए है। तंवर अपने समर्थकों की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थामेंगे। सूत्रों के मुताबिक़ डॉ. अशोक तंवर को हरियाणा में आम आदमी पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है, और निकट भविष्य में ही हरियाणा की पूरी जिम्मेदारी दी जा सकती है।