रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले संचालनालय के अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री बघेल का सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ दौरे पर रवाना होंगे। ज्ञातव्य है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः लागू करने के फैसले से कर्मचारियों-अधिकारियों में उत्साह है, और वे मुख्यमंत्री बघेल का आभार प्रकट करने उन्हें सम्मानित करेंगे।
सम्मान समारोह के बाद मुख्यमंत्री बघेल खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां छुईखदान के ग्राम बकरघट्टा में आमसभा करेंगे। बकरघट्टा के बाद साल्हेवारा के पैलीमेटा में भी मुख्यमंत्री बघेल आमसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल कुल 3 आमसभाओं में शामिल होंगे।