डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी हत्या

Posted On:- 2022-04-04



अंबिकापुर (वीएनएस)।  सरगुजा जिले के मैनपाट में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में लुरैना में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी । बीच बचाओ के दौरान दो बच्चों को भी चोट आई, जिन्हे कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। वही कमलेश्वरपुर पुलिस ने हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहाँ से आरोपी पति को जेल भेज दिया है।