बलरामपुर (वीएनएस)। वाड्रफनगर के ग्राम मानपुर क्षेत्र में स्थित बाबा बच्छराजकुंवर धाम में विगत कई वर्षों से आदिवासी समुदाय के बैगा पुजारी पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं , साथ ही वहां पर बलि पुजारियों और श्रद्धालु देते है। बच्छराजकुंवर धाम में बलि प्रथा प्रचलित होने के कारण 2 अप्रैल से आयोजित होने वाले रामकथा के वाचन को लेकर पारंपरिक बाबा बच्छराजकुंवर बैगा समिति ने विरोध कर उक्त आयोजन अन्यत्र कराने का मांग की थी । इस आयोजन के संबंध में अनुभाग स्तर पर प्रशासन ने दोनों पक्षों की बैठक लेकर समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया। साथ ही शांति समिति की बैठक कर दोनों पक्षों से चर्चा की गई थी, लेकिन दोनों पक्षों के मध्य सहमति नहीं बन पाई।
इस संबंध में पुनः 31 मार्च को कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू से दोनों समुदाय के सदस्यों से चर्चा की । चर्चा के बाद रामकथा आयोजक पक्ष ने वर्तमान में रामकथा आयोजन के लिए चयनित स्थल को अन्यत्र करने का उभय पक्षों के मध्य सर्व सहमति बनी और रामकथा का आयोजन दूसरे जगह पर करने का निर्णय लिया गया। रामकथा आयोजन समिति से बच्छराजकुंवर धाम परिसर में रामकथा आयोजन करने के लिए टेन्ट-पण्डाल लगाया गया, जिसका आदिवासी समुदाय ने मौके पर विरोध किया।
1 अप्रैल को जिला प्रशासन के अधिकारी अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के बैठक में की गई चर्चा अनुसार रामकथा का आयोजन अन्यत्र करने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन मौके पर सर्व सहमति नहीं मिल पायी, जिससे टेन्ट पण्डाल के मालिक ने अपना टेन्ट पण्डाल हटा दिया। तनावपूर्ण स्थिति और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसे देखते हुए धाम स्थल पर कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है और पर्याप्त पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है और वर्तमान स्थिति समान्य और नियंत्रित है। जिला प्रशासन के सुझबुझ और अथक प्रयास से बच्छराजकुंवर धाम में शांति व्यवस्था कायम है, श्रद्धालु अब बिना किसी चिन्ता के बच्छराजकुंवर धाम में पूजा-अर्चना कर सकते हैं।