भगत सिंह चौक पर शेड निर्माण का कुलदीप ने किया भूमिपूजन

Posted On:- 2022-04-04



रायपुर (वीएनएस)। रायपुर उत्तर में भगत सिंह चौक पर जल्द ही दो नए शेड का निर्माण कार्य किया जाएगा। रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा ने भीषण गर्मी को देखते हुए अपनी विधानसभा के सभी प्रमुख चौक- चौराहों में जल्द शेङ का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी एवं बारिश से राहत पहुंचेगी।

इसी कड़ी में आज शंकर नगर भगत सिंह चौक पर दो नए शेङ का भूमि पूजन कार्य रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा और महापौर एजाज ढेबर ने किया। प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य सुरेश चन्नावार, पार्षद अमितेश भारद्वाज, पार्षद कामरान अंसारी, पूर्व पार्षद ठाकुर राम साहू और जोन कमिश्नर व नगर निगम के अधिकारीगण विशेष रूप से मौजूद थे।