दुकान से 80 हजार रूपए की चोरी

Posted On:- 2022-04-04



बलरामपुर (वीएनएस)।  जिले के पुलिस चौकी वाड्रफनगर में 3 मार्च को उत्तम पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 2 मार्च के रात्रि करीब 10 बजे दुकान बंद कर अपने बाल बच्चों के साथ दुसरे घर में सोने चले गये। सुबह पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने दरम्यानी रात करीब 1:00 बजे घर और दुकान के पीछे का दरवाजा का कुंडी खोलकर अन्दर प्रवेश कर घर और दुकान से एक सोने का मंगल सूत्र, सोने का छुछिया, एक जोडा चांदी का पायल कुल कीमती 65 हजार रूपये और कुल नगदी 15 हजार रूपये कुल 80 हजार रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक ने जिले में चोरी करने वाले पर अंकुश लगाने जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया था। मुखबिर की सूचना पर 3 मार्च को संदेही राहुल समेन खैरा उर्फ लाला को तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया। जो जूर्म स्वीकार किया राहुल खैरा के कथन के आधार पर आरोपी राहुल खैरा से एक नग सोने का मंगलसुत्र, एक सोने का छुछिया एक जोड़ा चांदी का पायल, 1000 रूपये नगद कीमती करीब 66 हजार रूपये और एक नग लोहे का आरी बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 457 380 कायम करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी वाड्रफनगर विनोद पासवान ,सहायक उप निरीक्षक बालेश्वर महानंदी,सहायक उपनिरीक्षक जबलुन कुजूर, प्रधान आरक्षक मुकेश मिंज, आरक्षक विजय गुप्ता, शिव कुमार पटेल, जुगेश जायसवाल शामिल रहे।