जो नेता सजग होता है, वही जीतता है, उसे मालूम रहता है कि जीत के लिए उसे कब क्या और कैसे करना है। उसका हर फैसला जीत के लिए होता है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ऐसे ही सजग नेता है, वह निरंतर ऐसे फैसले करते आ रहे हैं जिससे अगले चुनाव में कांग्रेस को जीतने में कोई परेशानी न हो। हर फैसले से कांग्रेस का वोट बैंक बढ़ा है तथा उसका जनाधार मजबूत हुआ है। उन्होंने किसान न्याय योजना से किसानों के बीच,मजदूर न्याय योजना से भूुमिहीन मजदूरों के बीच, वनोपज की खरीदी समर्थन मू्ल्य पर खरीदी कर आदिवासियों के बीच,राज्य पीएससी की फीस स्थानीयों के लिए माफ करके युवाओं के बीच, राजीव मितान क्लब को साल में एक लाख रुपए देकर राज्य के युवाओं के बीच, गोबर खरीदी, गौठानों में खाद निर्माण आदि रोजगारमूलक कार्योँ से ग्रामीण युवाओं व महिलाओं के बीच कांग्रेस के जनाधार को मजबूत किया है। कांग्रेस की योजनाओं के लाभार्थियों का एक बड़ा वोट बैंक तो तैयारा किया है। हाल में पुरानी पेंशन योजना बहाल कर शासकीय कम्रियों के बीच कांग्रेस की लोकप्रियता बढा़ई है। सभी शासकीय कर्मचारी इससे खुश हैं तथा सीएम भूपेश बघेल का सम्माान कर रहे हैं। हालही में भूपेैश बघेल ने अन्य पिछड़ा वर्ग को एक कार्यक्रम में यह कहकर संतुष्ट किया है कि राज्य सरकार ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देगी।ज्ञात हो कि ओबीसी को आरक्षण बढ़ाए जाने के कारण मामला कोर्ट चला गया है। भूपेश बघेल ने पिछड़ा वर्ग को अपने से इसलिए जोड़ रखा है कि यह वर्ग राज्य का सबसे बड़ा वोट बैंक है। हाल ही हुई ओबीसी की जनगणना में बताया गया था कि राज्य में ओबीसी 1 करोड़ 18लाख है। राज्य की आबादी तीन करोड मान ली जाए तो भी ओबीसी राज्य का सबसे वोट बैंक तो है ही। भूपेश बघेल ने इसे साध लिया तो कांग्रेस की सत्ता वापसी आसान हो जाएगी। देश ही नहीं प्रदेश की राजनीति में भी ओबीसी का अपना महत्व है।इस बात को सबसे पहले पीए मोदी ने समझा.और भाजपा की जीत के लिए ओबीसी को भाजपा से जोड़ा। वह खुद ओबीसी से आते है,इसलिए औबीसी मानते हैं कि मोदी की ओबीसी के सबसे बड़े नेता है। छत्तीसगढ़ में मुख्मंत्री भूपश बघेल खुद ही ओबीसी के नेता है। इसलिए उन्हें ओबीसी से कांग्रेस को जोडऩे में कीई दिक्कत नहीं हुई। उन्होने ओबीसी को आश्वस्त किया है उनको 27 प्रतिशत आरक्षण सरकार जरूर दिलाएगी। पीएम मोदी जिस तरह ओबीसा का भाजपा के हिति में उपयोग कर भाजपा की जीत को आसान बना रहे हैं। यही छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल कर रहे हैं कांग्रेस को जिताने क लिए। राजनीति मेंं जो वोट बैंक जितना बड़ा होता ही उससे उतना ही ज्यादा फायदा होता है। बीते कुछ सालो में भूपेश राज्य के सीएम के रूप में खुद को बेहतर सीएम साबित किया है। अच्छे काम तो रमन सिंह के समय भी हुए थे ऐक समय ऐसा लगता था कि रमन सिंह का कोई विकल्प नहीं हो सकता लेकिन आज रमन सिंह का अच्छा विकल्प भूपेश बघेल हैं। रमन सिंह ने जितना अच्छा काम अपने 15 साल में किया था, उससे ज्यादा अच्छा काम भूपेश बघेलने चार साल में कर दिखाया है। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास सरकार के खिलाफ कहने को कुछ खास नहीं है तथा करने को भी कुछ खास नहीं है। भूपेश बघेल ने करने योग्य ज्यादातर काम कर दिेए हैं। अपने काम के कारण ही भूपेश बघेल आज राज्य के विभिन्न वर्गो में सराहे जा रहे हैं।