बलरामपुर (वीएनएस)। बलरामपुर जिले के राजपुर मनरेगा कर्मचारी महासंघ सोमवार को अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया । मनरेगा में पदस्थ कर्मचारियों ने दो मुख्य मांग बताई 1. चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितीकरण किया जाय, 2.नियमितिकरण की प्रक्रिया पुर्ण होने तक रोजगार सहायकों का ग्रेड पे निर्धारण कर समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1996 का पालन करते हुए पंचायत कर्मी नियमावली लागु हो।
इन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं । कर्मचारियों ने कहा कि हमारे मांगे जब तक पुरी नहीं होती तब तक हड़ताल चलता रहेगा। जब तक हमारी मांग पुरी नहीं होती तब तक सभी मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे।