महासमुंद (वीएनएस)। संसदीय सचिव और विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से ग्राम पंचायत उमरदा में सीसी रोड निर्माण के लिए छह लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। जिस पर ग्रामीणों ने संसदीय सचिव चंद्राकर का आभार जताया है।
सोमवार को ग्राम पंचायत उमरदा के ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके प्रयास से छग राज्य ग्रामीण और अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से ग्राम उमरदा में तीन लाख रूपए की लागत से उपस्वास्थ्य केंद्र तक और एक अन्य स्थान पर तीन लाख रूपए की लागत से सीसी रोड के लिए स्वीकृति मिली है। जिस पर सरपंच जय सुधा चंद्राकर, हेमन्त चंद्राकर, लोकेश चंद्राकर, तिरमनी ध्रुव, रेखा चंद्राकर, सोनिया यादव, भगीरथी चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, श्रीराम ध्रुव, शिव कुमार सांवरा, भीखम चंद्राकर, टीकम चंद्राकर, सुरेश चंद्राकर, प्रह्लाद चंद्राकर, अनिल चंद्राकर आदि ने आभार जताया है।