मैनपाट (वीएनएस)। शहर के ग्राम पंचायत बंदना में कलश यात्रा निकली गई जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। ग्राम बंदना में पहली बार कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं हर्ष उल्लास के साथ सिर पर कलश ले भ्रमण किया।
बंदना से लगे ग्रामों के श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में सम्मिलित होकर भक्ति के साथ पूजा अर्चना की वही बंदना में सोमवार को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ जिसमें परम आचार्य अरुण भूषण तिवारी मुख्य वक्ता रहेंगे भागवत कथा की समाप्ति 11 अप्रैल को होगी।
सोमवार को शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खाद मंत्री के प्रतिनिधि गणेश सोनी ने कहा भव्य रुप में हो रहे आयोजन क्षेत्र के लोगों की मांग थी भागवत कथा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। परम अचार्य अरुण भूषण तिवारी भागवत कथा का करेंगे वाचन।