रायगढ़ (वीएनएस)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रायगढ़ की नयी कार्यकारणी गठित हुई। जिसमें वंदना रतेरिया को अध्यक्ष, रिंक्की अग्रवाल को सचिव और मीनू निगानिया को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनाया गया। नयी कार्यकारणी के तीनों पदाधिकारियों ने अपने सत्र की शुरूआत गौमाता को गुड़ और केला खिलाकर और दादू ने में घी का दीप जलाकर किया। इस अवसर पर सुधा अग्रवाल, ललिता गोयल, ललिता सांवरडिया, मीना सांवरडिया, शोभा अग्रवाल, शशि अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, लक्ष्मी अग्रवाल, सारिका अग्रवाल आदि गणमान्य महिला सदस्यों ने उपस्थित होकर नुतन कार्यकारणी को शुभकामाना प्रेषित की।
नयी कार्यकारणी द्वारा हिंदू नव वर्ष भी दादू ने में दीप प्रज्वलन और भजन और कीर्तन और प्रसाद लगाकर हर्षाेल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष वंदना रतेरिया, सचिव रिंक्की अग्रवाल सहित समिति की सम्पादिका श्वेता रतेरिया और सभी वरिष्ठ सदस्य सुधा अग्रवाल, ललिता सांवरिया, रेखा महमिया, पुष्पा रतेरिया, नंदिनी अग्रवाल, सरिता रतेरिया, किरण अग्रवाल, सुमन सांवडिया, बबीता रतेरिया, अनिता अग्रवाल, वन्दना बंसल, सुलोचना अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। इसमें समिति की किरण अग्रवाल, ललिता सांवरिया, श्वेता रतेरिया और रिंक्की अग्रवाल आदि ने दादू ने भजन कीर्तन अपनी कार्यकाल को आरम्भ की।