दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 9 अप्रैल को प्रस्तावित है। दंतेवाड़ा मुख्यालय में शा०उ०मा०वि० दंतेवाड़ा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था लेकिन उक्त संस्था में छ0ग0 बोर्ड परीक्षा का मुल्यांकन केन्द्र बनाये जाने के कारण वर्तमान में परीक्षा केन्द्र संशोधित करते हुए शा०उ०मा०वि० दंतेवाड़ा के स्थान पर डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल पातररास दंतेवाड़ा को उक्त परीक्षा आयोजन के के लिए केन्द्र बनाया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा ने विकासखण्ड दंतेवाडा अंतर्गत वे बच्चे जिनका परीक्षा केन्द्र शा०उ०मा०वि० दंतेवाड़ा था। उन तक विभिन्न माध्यमों से परीक्षा केन्द्र परिवर्तन की सूचना पहुंचाने का प्रयास किया है, इसके लिए विकासखण्ड दंतेवाड़ा के खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, प्राचार्य, संकुल समन्वयक और प्रधान पाठकों को पत्र जारी कर सूचित किया गया है।