युवक की तलाश में जंगल गए बच्चे शव लेकर आए घर

Posted On:- 2022-04-04



धमतरी (वीएनएस)। रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मडवापथरा बरपानी निवासी युवक की संदिग्ध मौत हुई है। पेड़ में फंदे पर लटकते हुए लाश को ढूंढने गए बच्चे घर ले आए डॉ उत्कर्ष नंदा में मौत की वजह फांसी नहीं बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मडवापथरा बरपानी निवासी रवि कुमार मरकाम 26 वर्ष रविवार सुबह महुआ बिना गया हुआ था। पिता ने बताया कि रोजाना सुबह 8 महुआ बीनने निकल जाता है। रविवार को  दोपहर तक नहीं आने पर ढूंढने के लिए कुछ बच्चों को भेजा। तो दो 15 -16 साल के युवा और एक छोटा बच्चा रवि को बासीन पेड़ पर लटकते हुए देखा। वहां से लाश को उतार कर बच्चे 1 किलोमीटर जंगल में पैदल तय करते हुए घर ले आए। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई।

रुद्री पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने इसे संदिग्ध पाया। डॉ उत्कर्ष नंदा ने बताया कि यह फांसी से मौत का मामला नहीं है। मौत संदिग्ध लग रहा है। इसलिए टीम ने इसकी पोस्टमार्टम की जाएगी आगे पूरा होने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।