आतंकी हमले में सीआरपीएफ का जवान शहीद, दूसरा घायल...

Posted On:- 2022-04-04



जम्मू (वीएनएस)। श्रीनगर के मेसूमा इलाके में आतंकियों ने सोमवार दोपहर को अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हो गया, जबकि एक घायल जवान का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के मेसूमा इलाके में आतंकियों ने वहां ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों अचानक फायरिंग करना शुरू कर दी। इसमें दो जवान घायल हो गए। इस हमले के उपरांत आतंकवादी वहां से भागने में कामयाब रहे। सुरक्षाबलों और पुलिस ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। एक सीआरपीएफ जवान को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत करार दिया। शहीद जवान पहचान विशाल के रूप में हुई है जबकि दूसरे का इलाज जारी है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है।