पंचायत सचिव एरियर्स भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे

Posted On:- 2022-04-04



धमतरी (वीएनएस)। पंचायत सचिव संघ जिला इकाई धमतरी के सदस्य सोमवार को गांधी चौक में अनिश्चितकालीन काम बंद, कलम बंद हड़ताल पर बैठ गये हैं।पंचायत सचिव संघ ने कहा कि 27 मार्च को छत्तीसगढ़ स्तर पर लिये गये निर्णय के अनुसार अपनी मांगों को लेकर सोमवार से गांधी चौक में धमतरी विकासखंड के सभी पंचायत सचिव हड़ताल पर बैठे गये हैं। उनकी मांग है कि मार्च के वेतन के साथ लंबित एरियर्स राशि का भुगतान किया जाये। आंदोलन में श्यामलाल विश्वकर्मा, श्वेता गुप्ता, चुन्नीलाल साहू, सुभाष साहू, रामस्वरूप साहू, भूपेश सिन्हा, राघवेन्द्र सिन्हा, प्रीति नायक, ओंकार साहू आदि बैठे हैं।