धमतरी (वीएनएस)। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सायबर और थाना प्रभारी अर्जुनी ने चेन्नई और पंजाब इलेवन के बीच आईपीएल मैच में सट्टा खेला रहे सटोरिये को श्यामतराई नया मंडी के पास गिरफ्तार किया है। जिसके पास हजारो रूपए की सट्टा पट्टी एवं सट्टा खेलाते, एक मोबाइल और 14600 रूपये नगद बरामद किया गया है। आरोपी शेख जावेद उर्फ दद्दू पिता शेख वकील उम्र 37वर्ष रिसाई पारा रविवार की रात मैच में सट्टा खिला रहा था। जिसके खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।