त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन केलिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

Posted On:- 2022-04-04



अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए जनपद पंचायत अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर, मैनपाट व बतौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार की जा रही है। संबंधित जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने व उनके पुनरीक्षण केलिए प्राप्त दावे/आपत्ति के निराकरण के लिए कारर्वाई की जा रही है। कलेक्टर संजीव कुमार झा की ओर से पंचायत उप निर्वाचन केलिए अपर कलेक्टर अमृत लाल धु्रव को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।