अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अम्बिकापुर, उदयपुर व सीतापुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा जनपद पंचायत अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, सीतापुर, मैनपाट व बतौली के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत अम्बिकापुर में ग्राम पंचायत सरईटिकरा, अजिरमा व श्रीगढ़, लखनपुर में लहपटरा व गणेशपुर, उदयपुर में महेशपुर, सीतापुर में सूर, आरा व सहनपुर, मैनपाट में कुदारीडीह व जजगा तथा बतौली में मंगारी में उप निर्वाचन होना है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व संबंधित अनुविभागीय अधिकारी के पयर्वेक्षण तथा मार्गदर्शन में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।