अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार झा सहित विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सोमवार को संयुक्त कार्यालय भवन स्थित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में रखे गए ईव्हीएम मशीन व वीवीपैट मशीनों की संख्या आदि का मिलान किया गया। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम का मासिक एवं त्रैमासिक निरीक्षण राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाता है, ताकि मशीनों की कड़ाई से मॉनिटरिंग हो सके। इस दौरान वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, अनिल सिंह, डिप्टी कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस पैकरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।