अम्बिकापुर (वीएनएस)। आदिवासी विकास सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास छत्तीसगढड़ रायपुर की ओर से संचालित पं जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में कक्षा 6वीं में प्रवेश चयन परीक्षा का आयोजन की गई थी। दावा-आपत्ति निराकरण पश्चात जिला स्तर पर कक्षा 6वीं का अंतिम मेरिट सूची जारी किया गया है। जिसे आदिवासी विकास सहायक आयुक्त कार्यालय के सूचना पटल व शासकीय वेबसाईट पर देख सकते हैं।