सूरजपुर (वीएनएस)। थाना प्रभारी ओड़गी को मुखबीर से सूचना पर भैयाथान की ओर से अवैध कबाड़ लोड पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 डीएफ 4998 वाहन ओड़गी की ओर जा रहा है, जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना ओड़गी की पुलिस ने डुण्डी चौक में घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकवाया, वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लोहे का कबाड़ लोड़ होना पाया, वाहन चालक श्याम सुन्दर और सुदामा ताम्रकार से कबाड़ के संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए, जो चोरी का होने के पूर्ण आदेश पर धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत कार्रवाई करते हुए 1 टन कबाड़ कीमत 25 हजार रूपये और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जब्त कर।
आरोपी श्याम सुन्दर ताम्रकार पिता गौरीशंकर उम्र 24 वर्ष व सुदामा ताम्रकार पिता गौरीशंकर उम्र 22 वर्ष निवासी इन्दरपुर, थाना ओड़गी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ओड़गी रामसाय पैंकरा, एएसआई गुड्डु कुशवाहा, प्रधान आरक्षक सोहर लाल पावले, आरक्षक जीतलाल व सैनिक विष्णु यादव सक्रिय रहे।