बीजापुर (वीएनएस)। सुरक्षाबलों ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अप्रैल को थाना पामेड़ द्वारा चेरला-पामेड़ मार्ग पर एमसीपी कार्यवाही के दौरान 7 माओवादी तथा केरिपु ई /151 पामेड़ एवं कोबरा 204 ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान जारपल्ली के जंगलों से 2 माओवादियों को पकड़ा।
थाना पामेड़ एमसीपी टीम नेसोमलू कारम उम्र 24 वर्ष निवासी एड़समेटा कारमपारा थाना गंगालूर, मंगू पूनेम उम्र 28 वर्ष निवासी एड़समेटा पेरमापारा थाना गंगालूर, लेकाम कमलू उम्र 25 वर्ष निवासी एड़समेटा पेद्दापारा थाना गंगालूर, लक्ष्मण कारम उम्र 30 वर्ष निवासी एड़समेटा पोरीपारा थाना गंगालूर, लखमा कारम उम्र 21 वर्ष निवासी एड़समेटा गायतापारा थाना गंगालूर और सोढ़ी देवा उम्र 24 वर्ष निवासी एड़समेटा कारमपारा थाना गंगालूर शामिल है।
पकडे गये आरोपी थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत 03 नंबर 2020 को मल्लूर और एड़समेटा जंगल में पगडंडी रास्ते पर गये प्रेशर बम लगाने की घटना में शामिल थे जिसकी चपेट में आने से रमेश हेमला के दहिने कलाई और पेट में चोंट आई थी।
वहीं कलमू मासा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 20 वर्ष जाति दोरला निवासी पोलमपल्ली थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर,जो थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत 20 सितंबर 2020 को पोलमपल्ली के ग्रामीण के घर से राशन, मवेशी एवं घरेलु सामग्री लूट की घटना में शामिल था। 12 फरवरी 2020 को थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत जिड़ीवागु नाला पोलमपल्ली के पास केरिपु बल पर विस्फोट एवं फायरिंग करने की घटना में शामिल था जिसमे 1 एसिस्टेंट कमांडेंट शहीद हुआ था। जिसके विरूद्ध थाना बासागुडा में 1 स्थाई वारंट लंबित है।
वहीं दूसरी ओर केरिपु ई/151 व कोबरा 204 द्वारा एरिया डॉमिनेशन के दौरान गिरफ्तार किए माओवादियों में उईका बुधराम उर्फ उईका लखमा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 30 वर्ष निवासी बुड़गीचेरू थाना बासागुड़ा एवं महेन्द्र मिड़ियम ऊर्फ मड़काम हुंगा(मिलिशिया सदस्य) उम्र 33 वर्ष निवासी बुड़गीचेरू थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर शामिल है। पकड़े गए माओवादियों में उईका बुधराम 2 सितंबर 2014 को छुटवाई के जंगलों में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने, 30 दिसंबर 2015 को पेद्दागेलुर के जंगल में केरिपु बल पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।जिसके विरूद्ध थाना बासागुड़ा में 2 स्थाई वांरट लंबित है।
वही महेन्द्र मिड़ियम थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत 26 जुलाई 2020 को सारकेगुड़ा-पेगड़ापल्ली पुलिया के पास आईईडी लगाने की घटना में शामिल था।जिसके विरूद्ध थाना बासागुड़ा में 1 स्थाई वारंट लंबित है। पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा एवं गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही के उपरान्त रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है।