रायगढ़ (वीएनएस)। अमनदुला मालखरौदा में 15 दिवसीय दिव्य प्रवचन व संकीर्तन का आयोजित किया जायेगा। जिसमें सुश्री श्रीश्वरी देवी के मुखारविंद से सात्विक प्रवचन किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन 6 से 21अप्रैल तक होगा। जिसमें विश्व के पंचम मूल जगद् गुरू स्वामी कृपालु महाराज की कृपापात्र प्रचारिका वृंदावन व राधा गोविंद धाम अमनदुला वासिनी सुश्री श्रीश्वरी देवी के मुखारबिंद से प्रवचन का वर्णन किया जाएगा।
इस प्रवचन में वेद, रामायण, गीता, भागवत सहित अन्य पुराणों पर प्रमाणित तथ्यों का वर्णन किया जाएगा। जो प्रतिदिन सायं 5 बजे से सायं 7 बजे तक होगा। आयोजक परिवार ने इस दिव्य मानव कल्याण के प्रवचन व रसमय संकीर्तन में सभी को उपस्थित होने का निवेदन किया गया है।