रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के महापौर ढेबर ने अपने शासकीय आवास में सुबह 10 से 11.30 बजे तक जनचैपाल का नियमित आयोजन शुरू किया है। जनचैपाल में महापौर ढेबर सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को उपलब्ध रहते हैँ। महापौर ढेबर से सोमवार को लगभग 100 से अधिक नागरिकों ने मिलकर अपनी समस्या बताई। आज जनचैपाल में लगभग 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें मुख्य रूप से अधिकतर लोगों ने रायपुर निगम क्षेत्र में मकान दिलवाने, स्ट्रीट लाईट लगवाने, बिजली मीटर लगवाने, स्कूल में बच्चों को प्रवेश दिलवाने, आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने सहित रोजगार दिलवाने को लेकर मांग। एजाज ढेबर ने नागरिकों को रोजगार दिलवाने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अनुरोध पत्र लिखा है। महापौर ने सभी नागरिकों से उनकी समस्त मांगों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं प्रक्रिया के तहत नियमानुसार त्वरित निदान करने के सम्बन्ध में कार्य से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि समस्या बताने जनचैपाल में आने वाले सभी नागरिकों के चेहरों पर लौटते समय मुस्कान रहे। आज की जनचैपाल में महापौर एजाज ढेबर के साथ रायपुर निगम के एल्डरमेन अफरोज अंजुम उपस्थित थे।